DOJ Probe : ट्रंप का फेड चेयरमैन पॉवेल पर हमला: न्याय विभाग की जांच के बीच ब्याज दरों पर विवाद

DOJ Probe अमेरिका:- अमेरिकन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल पर हमला करते हुए उन्हें “अनकंपिटेंट” बताया है। ट्रंप ने पॉवेल पर आरोप लगाया है कि वे ब्याज दरों को कम करने में विफल रहे हैं जिससे अर्थव्यवस्था को नुकसान हो रहा है पॉवेल ने एक बयान में कहा कि न्याय विभाग द्वारा उन्हें भेजे गए समन का उद्देश्य फेडरल रिजर्व की स्वतंत्रता को कम करना है। पॉवेल ने कहा, “मैं अपने काम को निष्पक्ष और स्वतंत्र रूप से करने के लिए प्रतिबद्ध हूं” ।

ट्रंप ने पॉवेल पर आरोप लगाया है कि वे फेडरल रिजर्व के भवन के नवीकरण में विफल रहे हैं, जिससे सरकार को अरबों डॉलर का नुकसान हुआ है। ट्रंप ने कहा, “पॉवेल एक टोटल लॉसर हैं और हमारी अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा रहे हैं” पॉवेल की जांच के खिलाफ कई रिपब्लिकन सीनेटरों ने भी आवाज उठाई है। सीनेटर थॉम टिलिस ने कहा, “यह एक अनपेक्षित हमला है जो फेडरल रिजर्व की स्वतंत्रता को खतरे में डालता है”।

पॉवेल की जांच के परिणाम

पॉवेल की जांच के परिणाम अभी तक स्पष्ट नहीं हैं लेकिन यह निश्चित है कि यह विवाद फेडरल रिजर्व की स्वतंत्रता और अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर इसका प्रभाव पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *