Deputy CM बिहार:- बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा द्वारा आयोजित एक भोज में तेज प्रताप यादव की उपस्थिति ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। तेज प्रताप यादव जो राजद प्रमुख लालू प्रसाद के बड़े बेटे हैं, ने अपने पिता और भाई तेजस्वी यादव से मुलाकात की और उन्हें मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित अपने भोज के लिए आमंत्रित किया तेज प्रताप यादव ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, “आज 10 सर्कुलर रोड पर जाकर मैंने अपने पिता श्री लालू प्रसाद यादव जी और माता जी से आशीर्वाद लिया। अपने छोटे भाई तेजस्वी से भी मुलाकात की और उन्हें मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित ‘इतिहासिक दही-चूड़ा भोज’ के लिए आमंत्रित किया”।
यह मुलाकात इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि तेज प्रताप यादव को पिछले साल राजद से निष्कासित कर दिया गया था। उन्होंने अपनी नई पार्टी, जनशक्ति जनता दल का गठन किया है। तेज प्रताप यादव की इस भोज में उपस्थिति ने उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं जब तेज प्रताप यादव से पूछा गया कि क्या वे एनडीए में शामिल होंगे, तो उन्होंने कहा, “हमारी राजनीतिक विचारधारा अलग हो सकती है लेकिन हम सांस्कृतिक मूल्यों को साझा करते हैं। बाकी चीजों के बारे में आपको समय आने पर पता चल जाएगा”।