Iran Protest ईरान:- ईरान ने अमेरिका के साथ तनाव बढ़ने के बीच वाणिज्यिक विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद करने का आदेश बढ़ा दिया है। ईरान सरकार ने बिना कोई कारण बताए अपने हवाई क्षेत्र को बंद करने का फैसला लिया है। यह आदेश बुधवार को जारी किया गया था और गुरुवार को इसे फिर से बढ़ा दिया गया है।
इस आदेश के कारण कई विमानों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने पड़ रहे है जिससे यात्रियों को देरी का सामना करना पड़ रहा है। एयर इंडिया, इंडिगो और स्पाइसजेट जैसी भारतीय एयरलाइनों ने अपने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी उड़ानों की स्थिति की जांच करें और आवश्यकतानुसार अपनी यात्रा योजनाओं में बदलाव करें ईरान में विरोध प्रदर्शनों के कारण स्थिति तनावपूर्ण है जिसमें कई लोगों की मौत हो गई है और हजारों लोग गिरफ्तार किए गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उन्होंने सुना है कि ईरान में फांसी की योजनाओं को रोक दिया गया है लेकिन ईरानी अधिकारियों ने कहा है कि वे प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे।