IND VS NZ : न्यूजीलैंड ने दूसरे वनडे में भारत को हराकर सीरीज बराबर की

IND VS NZ रजकोट:- न्यूजीलैंड ने दूसरे वनडे में भारत को 7 विकेट से हराकर सीरीज 1-1 से बराबर कर दी है। डेरिल मिशेल ने नाबाद 131 रन बनाकर न्यूजीलैंड को जीत दिलाई। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 284 रन बनाए थे, जिसे न्यूजीलैंड ने 47.3 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया है।

मिशेल की शानदार पारी

मिशेल ने 117 गेंदों में 131 रन बनाए जिसमें 11 चौके और 2 छक्के शामिल थे। उन्होंने विल यंग के साथ 162 रन की साझेदारी की, जो न्यूजीलैंड की जीत का मुख्य कारण बनी। यंग ने 87 रन बनाए।

भारत की बल्लेबाजी

भारत की ओर से केएल राहुल ने नाबाद 112 रन बनाए, जबकि शुबमन गिल ने 56 रन बनाए। न्यूजीलैंड के गेंदबाज क्रिस्टियन क्लार्क ने 3 विकेट लिए ।

न्यूजीलैंड की जीत

न्यूजीलैंड की जीत के साथ ही सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है। सीरीज का तीसरा और निर्णायक मैच 18 जनवरी को इंदौर में खेला जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *