Assembly Polls दिल्ली:-बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की प्रमुख मायावती ने आज अपने 70वें जन्मदिन पर ऐलान किया कि उनकी पार्टी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेंगी। मायावती ने लुक्नऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि बीएसपी किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी और अपने दम पर चुनाव लड़ेंगी मायावती ने कहा कि बीएसपी के कार्यकर्ता पूरी तरह से तैयार हैं और पार्टी 2027 में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने भाजपा, कांग्रेस और अन्य जाति-आधारित पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि बीएसपी उन्हें जवाब देगी और पांचवीं बार उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएगी।
मायावती ने ईवीएम की सुरक्षा पर भी चिंता जताई और कहा कि उनकी पार्टी पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने कहा कि अगर पार्टी को लगता है कि कोई गठबंधन सहयोगी उनके वोटों को बढ़ा सकता है, तो वे भविष्य में गठबंधन पर विचार कर सकती हैं, लेकिन यह जल्द नहीं होगा इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने मायावती को जन्मदिन की बधाई दी। योगी आदित्यनाथ ने उन्हें शुभकामनाएं दीं जबकि अखिलेश यादव ने उनकी जीवनभर की लड़ाई को सराहा।