Migrant workers : बंगाली भाषी प्रवासी श्रमिकों पर अत्याचार: ममता बनर्जी का आरोप

Migrant workers पश्चिम बंगाल:- पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया है कि भाजपा शासित राज्यों में बंगाली भाषी प्रवासी श्रमिकों को प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह अत्याचार केवल बंगाली भाषी होने के कारण हो रहा है ममता बनर्जी ने कहा, “बंगाल के प्रवासी श्रमिकों को भाजपा शासित राज्यों में प्रताड़ित किया जा रहा है। हम उनके परिवारों के साथ हैं”। उन्होंने भाजपा पर राज्य में दंगे भड़काने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।

मुर्शिदाबाद में लोगों ने अन्य राज्यों में बंगाली भाषी प्रवासी श्रमिकों पर हमलों के विरोध में राष्ट्रीय राजमार्ग 12 को अवरुद्ध कर दिया और टायर जलाए जिससे वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि जिले से संबंधित प्रवासी अन्य राज्यों में बंगाली बोलने के कारण अत्याचार का सामना कर रहे हैं ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर भी हमला किया और कहा कि वह अपनी जिम्मेदारी का सम्मान करें तभी लोग उनका सम्मान करेंगे। उन्होंने कहा कि बंगाली भाषी प्रवासी श्रमिकों के खिलाफ अत्याचार की घटनाएं बढ़ रही हैं और यह चिंताजनक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *