Trump claims : डोनाल्ड ट्रम्प का दावा: पाकिस्तान पीएम ने कहा कि मैंने भारत-पाकिस्तान संघर्ष को रोककर 1 करोड़ लोगों की जान बचाई

Trump claims वाशिंगटन:- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बार फिर दावा किया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष को रोककर 1 करोड़ लोगों की जान बचाई है। ट्रम्प ने फ्लोरिडा में एक कार्यक्रम में कहा “पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मुझे बताया कि मैंने कम से कम 1 करोड़ लोगों की जान बचाई है” ट्रम्प ने कहा, “एक साल में हमने आठ शांति समझौते किए और गाजा में युद्ध को समाप्त किया। हमारे पास मध्य पूर्व में शांति है… हमने भारत और पाकिस्तान को लड़ने से रोक दिया दो परमाणु राष्ट्र… पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा कि डोनाल्ड ट्रम्प ने कम से कम 1 करोड़ लोगों की जान बचाई है और यह अद्भुत है”।

हालांकि भारत ने लगातार तीसरे पक्ष की किसी भी भूमिका से इनकार किया है और कहा है कि मई 2025 में दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम सीधे तौर पर दोनों देशों के बीच बातचीत के बाद हुआ था। भारतीय अधिकारियों के अनुसार पाकिस्तान के डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस (डीजीएमओ) ने 10 मई को भारतीय समकक्ष से संपर्क किया और संघर्ष विराम की मांग की जिसके बाद दोनों देशों ने संघर्ष विराम पर सहमति व्यक्त की ट्रम्प ने पिछले साल 10 मई से कई बार इसी तरह के दावे किए हैं जिसमें उन्होंने कहा है कि उनकी दबाव की वजह से भारत और पाकिस्तान के बीच शांति हुई है। उन्होंने नोबेल शांति पुरस्कार के लिए अपनी उम्मीदवारी को मजबूत करने के लिए भी इस दावे का उपयोग किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *