Profit inches मुंबई:- रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) ने अपने तीसरी तिमाही के परिणाम घोषित किए हैं जिसमें कंपनी का मुनाफा ₹18,645 करोड़ पर पहुंच गया है जो पिछले वर्ष की इसी तिमाही में ₹18,540 करोड़ था। यह वृद्धि मुख्य रूप से डिजिटल सर्विसेज और ऑयल-टू-केमिकल्स (ओ2सी) व्यवसाय में मजबूत प्रदर्शन के कारण हुई है रिलायंस इंडस्ट्रीज की आय में 10.5% की वृद्धि हुई है जो ₹2.69 लाख करोड़ पर पहुंच गई है जबकि ईबीआईटीडीए में 6.1% की वृद्धि हुई है जो ₹50,932 करोड़ पर पहुंच गया है। कंपनी के जियो प्लेटफॉर्म्स ने 12.7% की आय वृद्धि दर्ज की है जो ₹43,683 करोड़ पर पहुंच गई है, और ईबीआईटीडीए में 16.4% की वृद्धि हुई है जो ₹19,303 करोड़ पर पहुंच गया है।
रिलायंस रिटेल का मुनाफा 3% बढ़कर ₹3,551 करोड़ पर पहुंच गया है जबकि आय में 8.1% की वृद्धि हुई है, जो ₹97,605 करोड़ पर पहुंच गई है। ओ2सी व्यवसाय में ईबीआईटीडीए में 14.6% की वृद्धि हुई है, जो ₹16,507 करोड़ पर पहुंच गया है, और आय में 8.4% की वृद्धि हुई है जो ₹162,095 करोड़ पर पहुंच गई है रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने कहा “रिलायंस की तीसरी तिमाही के परिणामों में हमारी व्यवसायों की वित्तीय स्थिरता और परिचालन क्षमता को दर्शाया गया है। जियो का डिजिटल इकोसिस्टम भारतीय घरों में अपनी जड़ें मजबूत कर रहा है और हम अपने मोबाइल और ब्रॉडबैंड उत्पादों के माध्यम से मोबाइल फोन, घरों, उपकरणों और उद्यमों को जोड़ रहे हैं” ।