Rescue workers दिल्ली:- ग्रेटर नोएडा में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की कार पानी से भरे गहरे गड्ढे में गिर गई जिसमें उनकी मौत हो गई। इस घटना में एक डिलीवरी एजेंट मोनिंदर ने अपनी जान जोखिम में डालकर इंजीनियर को बचाने की कोशिश की लेकिन असफल रहे मोनिंदर ने बताया कि जब वह घटनास्थल पर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि बचावकर्मी पानी में उतरने से हिचकिचा रहे थे। उन्होंने बताया कि पानी बहुत ठंडा था और वहां लोहे की छड़ें भी थीं। मोनिंदर ने कहा, “मैंने एक रोप को अपने कमर में बांधा और पानी में उतर गया। मैंने लगभग 30 मिनट तक युवक और उसकी कार को ढूंढा, लेकिन वह नहीं मिला”।
मोनिंदर ने आरोप लगाया कि बचावकर्मियों ने समय पर कार्रवाई नहीं की, जिससे युवक की जान बचाई जा सकती थी। उन्होंने कहा, “यदि 10 मिनट पहले मदद पहुंच जाती, तो युवक को बचाया जा सकता था” इस घटना में पुलिस ने दो बिल्डरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है जिन्होंने निर्माण स्थल पर सुरक्षा के पर्याप्त इंदोबस्त नहीं किए थे। पुलिस ने बताया कि युवक की कार धुंध के कारण सड़क से उतर गई और पानी से भरे गड्ढे में गिर गई।