Dense smog : दिल्ली में घना स्मॉग, वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 418 के साथ ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंचा

Dense smog नई दिल्ली:- दिल्ली में वायु गुणवत्ता गंभीर स्थिति में पहुंच गई है जिससे लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 418 पर पहुंच गया है, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। दिल्ली के कई इलाकों में स्मॉग की मोटी परत देखी जा रही है जिससे विजिबिलिटी कम हो गई है। लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है खासकर बच्चों और बुजुर्गों को वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने दिल्ली में ग्रेडेड रेस्पॉन्स एक्शन प्लैन (GRAP) के तहत कई प्रतिबंध लगाए हैं। इनमें निर्माण गतिविधियों पर रोक, ट्रक एंट्री पर प्रतिबंध, और डीजल जनरेटर के इस्तेमाल पर रोक शामिल है ।

क्या है वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) ?

वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI)  एक संख्या है जो वायु गुणवत्ता को मापती है। यह 0 से 500 तक होती है जहां 0 सबसे अच्छा और 500 सबसे खराब होता है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI)  के आधार पर वायु गुणवत्ता को छह श्रेणियों में बांटा जाता है:

– अच्छा (0-50)

– संतोषजनक (51-100)

– मध्यम (101-200)

– खराब (201-300)

– बहुत खराब (301-400)

– गंभीर (401-500)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *