Remarks on Sofiya Qureshi नई दिल्ली:- सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश के मंत्री कुंवर विजय शाह के खिलाफ कार्रवाई के लिए मध्य प्रदेश सरकार को दो सप्ताह का समय दिया है। शाह पर सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप है सुप्रीम कोर्ट ने अगस्त 2025 में शाह के खिलाफ कार्रवाई के लिए अनुमति देने की मांग वाली याचिका पर मध्य प्रदेश सरकार को नोटिस जारी किया था। शाह ने ऑनलाइन माफी मांगने का दावा किया था लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इसे अपर्याप्त बताया था।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा, “हम जनवरी 2026 में हैं, अब तक कार्रवाई क्यों नहीं की गई?” सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश सरकार से स्टेटस रिपोर्ट भी मांगी है शाह के वकील ने कहा कि उनके मुक्ति की याचिका सुप्रीम कोर्ट में लंबित है इसलिए कार्रवाई में देरी हो रही है। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया और कहा, “आप सहयोग करते रहें अब बहुत देर हो चुकी है”।