Road safety Poster competition: सोनभद्र में सड़क सुरक्षा पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोज

Road safety Poster competition सोनभद्र:- राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा, सोनभद्र में सड़क सुरक्षा क्लब द्वारा सड़क सुरक्षा पर आधारित पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ) प्रमोद कुमार ने की। उन्होंने छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के नियमों से अवगत कराया और उन्हें सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में बताया है।

प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सड़क सुरक्षा पर आधारित आकर्षक पोस्टर बनाए। प्रतियोगिता का संचालन रोड सेफ्टी क्लब के प्रभारी डॉ आलोक यादव ने किया। निर्णायक मंडल में प्रोफेसर सुभाष राम जी मीरा यादव, डॉ संतोष कुमार सैनी, और उपेंद्र कुमार शामिल थे प्रतियोगिता के दौरान महाविद्यालय के प्राध्यापकों और कर्मचारियों ने भी भाग लिया। इस अवसर पर डॉ विनोद बहादुर सिंह, डॉ विकास कुमार, डॉ संघमित्रा, डॉ अंजली मिश्रा, डॉ वैशाली शुक्ला, डॉ विभा पांडेय, धर्मेंद्र कुमार, महेश पांडेय, और सरफुद्दीन सहित कई अन्य प्राध्यापक और कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *