नई दिल्ली :- आज के युवा अंदाज़ ने पारंपरिक पार्टी कल्चर में एक बड़ा बदलाव ला दिया है जहां पहले हाथ में जाम या ड्रिंक होना कूल माना जाता था वहीं अब सोबर रहना यानी बिना शराब के पार्टी करना ही ज्यादा प्रतिष्ठित और ट्रेंडी माना जा रहा है। इस बदलाव के पीछे Gen-Z की सोच और प्राथमिकताएँ साफ दिखाई देती हैं वे अपनी लाइफस्टाइल में स्वास्थ्य और आत्म नियंत्रण को ज्यादा महत्व दे रहे हैं और मनोरंजन के मज़े लेना चाहते हैं बिना शराब के भी पूरी तरह से मज़े लेना अब एक नई पहचान बन चुका है।
युवा वर्ग का यह रुख सिर्फ एक फ़ैशन स्टेटमेंट नहीं है बल्कि यह एक नई सामाजिक प्रवृत्ति भी है जिसका प्रभाव ग्लोबल स्तर पर शराब उद्योग पर भी पड़ा है। युवा अपनी पार्टी संस्कृति को रिसेट कर रहे हैं वे मानते हैं कि मज़ा लेने के लिए शराब की आवश्यकता नहीं है बल्कि दोस्ती और मस्ती के असली पल उसी समय महसूस होते हैं जब शरीर और दिमाग साफ़ हो।
सोबर रहना अब सिर्फ सेहत के लिहाज़ से नहीं बल्कि आत्म-साक्षात्कार और आत्म-विश्वास की निशानी भी बन गया है। इससे यह संदेश भी मिलता है कि आज के युवा अपनी प्राथमिकताओं को बदल रहे हैं और वह शुद्ध अनुभवों को प्राथमिकता दे रहे हैं। वे समझते हैं कि असली कूलनेस अपने निर्णयों पर नियंत्रण रखने में है ना कि किसी बाहरी पदार्थ पर निर्भर रहने में।
इस प्रवृत्ति का असर यह भी हुआ है कि पार्टी और सोशल गेदरों में अब नॉन-अल्कोहॉलिक पेय, हेल्दी ड्रिंक्स और सोबर इवेंट्स का चलन तेज़ी से बढ़ रहा है। लोग आपस में खेल, संगीत और बातचीत को अधिक प्राथमिकता दे रहे हैं और वे अनुभवों को बिना किसी नशे के भी उतना ही मज़ेदार मानते हैं।
Gen-Z की यह नई सोच यह दर्शाती है कि युवा वर्ग अब अपने स्वास्थ्य और जीवन के अनुभवों को बेहतर बनाना चाहता है और सोबर रहना ही आज की सबसे बड़ी स्टाइल बन चुकी है।