Trump threatens अमेरिका:- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के वाइन और शैंपेन पर 200% टैरिफ लगाने की धमकी दी है अगर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन उनकी “बोर्ड ऑफ पीस” पहल में शामिल नहीं होते हैं। ट्रंप ने कहा, “मैं उनके वाइन और शैंपेन पर 200% टैरिफ लगाऊंगा, और वह शामिल होंगे लेकिन उन्हें शामिल होने की जरूरत नहीं है”।
मैक्रॉन की ओर से एक सूत्र ने कहा है कि फ्रांस इस पहल में शामिल होने के लिए तैयार नहीं है, क्योंकि इसका दायरा गाजा से आगे बढ़कर वैश्विक संघर्षों को हल करने के लिए है। ट्रंप ने यह भी कहा कि उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को भी इस पहल में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है ट्रंप की इस धमकी को यूरोप में व्यापारिक दबाव के रूप में देखा जा रहा है और फ्रांस ने इसका विरोध किया है। मैक्रॉन ने कहा है कि यूरोप इस तरह के दबाव के आगे नहीं झुकेगा।