WPL-4 : आरसीबी की प्लेऑफ में जगह, गौतमी और गेंदबाजों ने दिलाया जीत

WPL-4 दिल्ली:- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने वडोदरा में खेले गए मैच में गुजरात जायंट्स को 61 रनों से हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है। यह आरसीबी की इस सीजन में पांचवीं जीत है और वे प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई हैं गौतमी नाइक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 55 गेंदों पर 73 रन बनाए जिसमें 7 चौके और 1 छक्का शामिल था। उन्होंने स्मृति मंधाना और ऋचा घोष के साथ महत्वपूर्ण साझेदारियां कीं। आरसीबी ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 178 रन बनाए। जवाब में गुजरात जायंट्स की टीम 8 विकेट पर 117 रन ही बना सकी। सयाली सथगारे ने 3 विकेट लिए जबकि नादिन डी क्लर्क ने 2 विकेट लिए।

आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने कहा, “गौतमी ने शानदार बल्लेबाजी की और हमें अच्छी शुरुआत दिलाई। हमारे गेंदबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया और गुजरात जायंट्स को कम स्कोर पर रोक दिया। गौतमी नाइक ने कहा, “मैं अपने प्रदर्शन से खुश हूं और टीम की जीत में योगदान देने के लिए मुझे प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया है। मैं अपने कोच और परिवार को धन्यवाद देना चाहती हूं जिन्होंने मुझे इस मुकाबले के लिए तैयार किया।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *