सोनभद्र (उत्तर प्रदेश):- सोनभद्र के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा में आज दिनांक 20 जनवरी 2026 को महाविद्यालय के सड़क सुरक्षा क्लब द्वारा सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में भाषण प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता और रील निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें महाविद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) प्रमोद कुमार ने छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के नियमों और उनके पालन के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद सड़क सुरक्षा क्लब के प्रभारी डॉ. आलोक यादव ने प्रतियोगिताओं का संचालन किया।
निर्णायक मंडल में प्रोफेसर सुभाष राम, मीरा यादव और डॉ. विनोद बहादुर सिंह ने प्रतिभागियों के प्रस्तुतिकरण का मूल्यांकन किया। भाषण प्रतियोगिता में बिनु तिवारी ने प्रथम स्थान, श्रृया मिश्रा ने द्वितीय स्थान और परशुराम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नाटक प्रतियोगिता में सोनी यादव की टीम ने प्रथम स्थान, श्रृया मिश्रा की टीम ने द्वितीय स्थान और मोनिका गुप्ता की टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया। रील प्रतियोगिता में विकास कुमार ने प्रथम, ईशराज चंद्र ने द्वितीय और नीतीश कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर डा. संतोष कुमार सैनी, उपेंद्र कुमार, डा. विकास कुमार, डा. संघमित्रा, डॉ. अंजली मिश्रा, डॉ. वैशाली शुक्ला, डॉ. विभा पांडेय सहित कई प्राध्यापकगण, राजेश्वर रंजन, धर्मेंद्र कुमार, महेश पांडेय, सरफुद्दीन, मनीष कुमार जैसे कर्मचारी और छात्रावास के छात्र एवं महाविद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
यह आयोजन छात्रों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उन्हें समाज में जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देने में सफल रहा। प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले सभी छात्रों ने अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का परिचय दिया।