Deependra Goyal : दीपिंदर गोयल ने ‘इटर्नल’ के CEO पद से दिया इस्तीफा, ब्लिंकिट के अलबिंदर ढींडसा संभालेंगे कमान

Deependra Goyal दिल्ली:-जोमैटो (Zomato) और ब्लिंकिट (Blinkit) की पैरेंट कंपनी ‘इटर्नल’ (Eternal Ltd.) में आज एक नए युग की शुरुआत हुई है। कंपनी के सह-संस्थापक और दिग्गज उद्यमी दीपिंदर गोयल ने ग्रुप सीईओ (CEO) के पद से इस्तीफा दे दिया है। यह फैसला 1 फरवरी, 2026 से प्रभावी होगा। बोर्ड ने गोयल के उत्तराधिकारी के रूप में ब्लिंकिट के संस्थापक और वर्तमान सीईओ अलबिंदर सिंह ढींडसा के नाम पर मुहर लगा दी है।

इस्तीफे के पीछे का कारण: नए और जोखिम भरे आइडियाज

शेयरधारकों को लिखे एक भावुक पत्र में, गोयल ने स्पष्ट किया कि वे पूरी तरह से कंपनी नहीं छोड़ रहे हैं, बल्कि अपनी भूमिका बदल रहे हैं। उन्होंने कहा, “पिछले कुछ समय से मेरा झुकाव कुछ ऐसे नए विचारों की ओर बढ़ा है जिनमें बहुत अधिक जोखिम और प्रयोग शामिल हैं। इस तरह के आइडियाज को ‘इटर्नल’ जैसी पब्लिक लिस्टेड कंपनी के दायरे से बाहर रहकर बेहतर तरीके से आगे बढ़ाया जा सकता है।” दीपिंदर गोयल अब कंपनी के वाइस चेयरमैन और डायरेक्टर की भूमिका में नजर आएंगे, जहां वे दीर्घकालिक रणनीति और संस्कृति (culture) के निर्माण पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

अलबिंदर ढींडसा: नए ग्रुप सीईओ

अलबिंदर ढींडसा, जिन्होंने ब्लिंकिट को भारत के क्विक-कॉमर्स मार्केट में अग्रणी बनाया है अब इटर्नल ग्रुप के सभी ऑपरेशन्स का नेतृत्व करेंगे। गोयल ने ढींडसा पर भरोसा जताते हुए कहा कि वे ‘ग्राउंड एग्जीक्यूशन’ में उनसे कहीं अधिक सक्षम हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *