IND VS NZ : अर्शदीप सिंह का टी20 गेंदबाजी मंत्र: प्रार्थना और अभ्यास

IND VS NZ नई दिल्ली:- भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच पहले टी20 मैच में भारत की 48 रन की जीत के बाद अर्शदीप सिंह ने अपने गेंदबाजी के रहस्य को साझा किया। अर्शदीप ने कहा, “पहली चीज जो मैं करता हूं, वह है भगवान का नाम लेना, ‘विकेट सपाट दिख रहा है… मुझे बचाओ'” अर्शदीप ने कहा कि उनकी गेंदबाजी की रणनीति में प्रार्थना और अभ्यास दोनों शामिल हैं। उन्होंने कहा, “हम सभी योजना बनाते हैं और अभ्यास करते हैं। जब हम मैदान पर जाते हैं तो हमारा लक्ष्य उन योजनाओं को लागू करना होता है”।

अर्शदीप ने यह भी कहा कि उनकी गेंदबाजी की लरहज नहीं बदलती है, चाहे वे खेल रहे हों या नहीं। उन्होंने कहा, “यह मायने नहीं रखता कि मैं खेल रहा हूं या नहीं, नई गेंद से गेंदबाजी कर रहा हूं या पुरानी, या कौन सा फॉर्मेट है। मेरा लक्ष्य हमेशा भारत के लिए विकेट लेना है”अर्शदीप की इस प्रदर्शन ने उन्हें टी20 विश्व कप से पहले एक मजबूत दावेदार बना दिया है। उन्होंने कहा, “मैं तैयार हूं, चाहे मुझे कोई भी भूमिका दी जाए”।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *