ICC Rejects नई दिल्ली:- अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बांग्लादेश की मांग को ठुकरा दिया है जिसमें उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के मैच भारत से बाहर करने की मांग की थी। आईसीसी ने कहा कि सुरक्षा एजेंसियों की रिपोर्ट के अनुसार बांग्लादेश टीम के लिए भारत में कोई खतरा नहीं है बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने आईसीसी से मांग की थी कि उनके मैच श्रीलंका में कराए जाएं लेकिन आईसीसी ने इसे खारिज कर दिया। आईसीसी ने कहा कि टूर्नामेंट की तारीखों में बदलाव करना संभव नहीं है और इससे भविष्य में होने वाले आईसीसी आयोजनों की संरचना को खतरा हो सकता है।
आईसीसी ने बीसीबी को एक दिन का समय दिया है ताकि वे अपने निर्णय पर पुनर्विचार कर सकें। अगर बांग्लादेश टीम भारत में खेलने से इनकार करती है, तो उन्हें टूर्नामेंट से बाहर किया जा सकता है और उनकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया जा सकता है बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमी इस निर्णय से निराश हैं लेकिन आईसीसी ने स्पष्ट किया है कि वे सुरक्षा और टूर्नामेंट की संरचना को प्राथमिकता देते हैं।