Board of peace रूस:- रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि गाजा संघर्ष विराम योजना की निगरानी के लिए अमेरिकी नेतृत्व वाले शांति बोर्ड में शामिल होने के बारे में निर्णय लेने से पहले रूस अपने रणनीतिक साझेदारों के साथ परामर्श करेगा। पुतिन ने अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक में कहा, “शांति बोर्ड में हमारी भागीदारी के बारे में, विदेश मंत्रालय को निर्देश दिया गया है कि वह प्राप्त दस्तावेजों का अध्ययन करे, इस मामले पर हमारे रणनीतिक साझेदारों के साथ परामर्श करे और उसके बाद ही हम इस निमंत्रण का जवाब दे पाएंगे”।
पुतिन ने कहा कि रूस फिलिस्तीनी लोगों के साथ अपने विशेष संबंधों को ध्यान में रखते हुए शांति बोर्ड के काम में शामिल होने के मुद्दे पर निर्णय लेने से पहले, पूर्व अमेरिकी प्रशासन के तहत जमे हुए रूसी संपत्ति से 1 अरब डॉलर देने पर विचार कर सकता है। उन्होंने कहा, “मैं फिलिस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास के साथ इन सभी मुद्दों पर चर्चा करने की योजना बना रहा हूं जिनके साथ हमारी कल (गुरुवार) बातचीत होगी”शांति बोर्ड का नेतृत्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प कर रहे हैं और इसका उद्देश्य गाजा संघर्ष विराम योजना की निगरानी करना है। पुतिन ने कहा कि रूस हमेशा अंतरराष्ट्रीय स्थिरता को मजबूत करने के प्रयासों का समर्थन करता है और यूक्रियाई संकट के समाधान की खोज में वर्तमान अमेरिकी प्रशासन के योगदान को स्वीकार करता है।