Net FDI मुंबई:-नवंबर 2025 में भारत का नेट विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (एफडीआई) लगातार चौथे महीने नकारात्मक रहा जिसमें बहिर्वाह $446 मिलियन रहा। यह जानकारी भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के आंकड़ों से मिली है आरबीआई के अनुसार नवंबर में एफडीआई का बहिर्वाह मुख्य रूप से विदेशी कंपनियों द्वारा पुनर्प्रेषण और विनिवेश के कारण हुआ। नवंबर में पुनर्प्रेषण और विनिवेश $5.3 बिलियन रहा जो पांच महीने का उच्चतम स्तर है।
नवंबर में कुल एफडीआई का बहिर्वाह $446 मिलियन रहा जबकि अक्टूबर में यह $1.7 बिलियन था। अप्रैल-नवंबर 2025 के दौरान एफडीआई का बहिर्वाह $5.6 बिलियन रहा जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में $781 मिलियन था आरबीआई ने कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर अनिश्चितता और रुपये के कमजोर होने के कारण विदेशी पोर्टफोलियो निवेश (एफपीआई) नकारात्मक रहा। नवंबर में एफपीआई का बहिर्वाह $4.2 बिलियन रहा।