Encounter : झारखंड के सारंडा जंगल में मुठभेड़ में 15 माओवादियों की मौत, शीर्ष कमांडर एनल दा भी शामिल

Encounter झारखंड:-झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में 15 माओवादियों की मौत हो गई है जिनमें शीर्ष कमांडर एनल दा भी शामिल हैं। एनल दा पर 1 करोड़ रुपये का इनाम था और वह माओवादी संगठन के केंद्रीय समिति के सदस्य थे।

मुठभेड़ गुरुवार सुबह 6:30 बजे शुरू हुई जब सुरक्षा बलों ने सारंडा जंगल में माओवादियों की उपस्थिति की सूचना मिलने पर अभियान शुरू किया। माओवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके जवाब में सुरक्षा बलों ने भी गोलीबारी की। मुठभेड़ में एनल दा सहित 15 माओवादियों की मौत हो गई और बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए झारखंड पुलिस के आईजी (ऑपरेशन) माइकलराज एस ने बताया कि एनल दा एक अनुभवी माओवादी नेता थे और उन्होंने कई वर्षों तक माओवादी संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने बताया कि एनल दा की मौत माओवादी संगठन के लिए एक बड़ा झटका है और इससे उनकी गतिविधियों पर अंकुश लगेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *