Permanent Presence डेनमार्क:- डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसन ने कहा है कि नाटो के सभी सदस्य देश ग्रीनलैंड के आसपास स्थायी उपस्थिति के लिए सहमत हैं। उन्होंने कहा, “हमने नाटो से आर्कटिक क्षेत्र में अधिक उपस्थिति की मांग की है” फ्रेडरिकसन ने ब्रुक्सेल में यूरोपीय संघ के शिखर सम्मेलन में कहा कि डेनमार्क की संप्रभुता पर चर्चा नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा, “यह स्पष्ट है कि हम एक संप्रभु राज्य हैं और इस पर बातचीत नहीं की जा सकती है”।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ग्रीनलैंड को खरीदने की इच्छा व्यक्त की थी जिसके बाद डेनमार्क और नाटो ने अपनी उपस्थिति बढ़ाने का फैसला किया है। नाटो के महासचिव मार्क रूटे ने कहा कि ग्रीनलैंड में सुरक्षा बढ़ाने के लिए नाटो के सभी सदस्य देश मिलकर काम करेंगे ट्रम्प ने कहा था कि ग्रीनलैंड की स्थिति अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है लेकिन डेनमार्क और ग्रीनलैंड ने इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया है।