Modi Pushes दिल्ली:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल के तिरुवनंतपुरम में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य को विकास के लिए ‘डबल इंजन’ सरकार की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि केरल में भ्रष्टाचार, खराब शासन और तुष्टीकरण की राजनीति को बदलने का समय आ गया है मोदी ने आरोप लगाया कि केरल की वर्तमान सरकार ने केंद्र की योजनाओं का लाभ राज्य के लोगों तक नहीं पहुंचने दिया, जिनमें प्रधानमंत्री आवास योजना और पीएम एसएचआरआई स्कूल योजना शामिल हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार आने से केरल में विकास की नई शुरुआत होगी ।
मोदी ने तिरुवनंतपुरम में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जिनमें तीन अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें और एक यात्री ट्रेन शामिल हैं। उन्होंने सीएसआईआर-एनआईआईएसटी इनोवेशन टेक्नोलॉजी और एंटरप्रेन्योरशिप हब की आधारशिला भी रखी मोदी ने कहा कि तिरुवनंतपुरम को एक बड़ा स्टार्टअप हब बनाया जाएगा और शहर के विकास के लिए एक ब्लूप्रिंट तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केरल के विकास के लिए केंद्र सरकार की कई योजनाएं चलाई जा रही हैं जिनमें पीएम एसवीएएनिधि योजना भी शामिल है।