IND vs NZ न्यूज़ीलैंड:- भारत ने न्यूजीलैंड को दूसरे टी20 मैच में 7 विकेट से हराकर 5 मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 208 रन बनाए जिसे भारतीय टीम ने 15.2 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
इशान किशन ने 32 गेंदों में 76 रन बनाकर भारत को मजबूत शुरुआत दिलाई, जबकि सूर्यकुमार यादव ने 37 गेंदों में 82 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। शिवम दुबे ने भी 18 गेंदों में 36 रन बनाकर महत्वपूर्ण योगदान दिया भारत की शुरुआत खराब रही थी, जब सलामी बल्लेबाज सनजू सैमसन और अभिषेक शर्मा जल्दी आउट हो गए थे। लेकिन इशान किशन ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से टीम को संभाला और सूर्यकुमार यादव के साथ 122 रन की साझेदारी की ।
न्यूजीलैंड की ओर से रचिन रवींद्र ने 44 रन और मिचेल सैंटनर ने 47 रन बनाए। भारत की ओर से कुलदीप यादव ने 2 विकेट लिए इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है और अब तीसरा मैच 26 जनवरी को गुवाहाटी में खेला जाएगा ।