Voter Registration Drive : सोनभद्र में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान

Voter Registration Drive सोनभद्र:- सोनभद्र के घोरावल तहसील सभागार में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान में जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीत कुमार सिंह, तहसीलदार घोरावल प्रवीण कुमार सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार सिंह पटेल और बाल विकास परियोजना अधिकारी मुकेश कुशवाहा ने भाग लिया।

इस अभियान में विभिन्न ग्राम पंचायतों से आए लोगों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए उनके मूल दस्तावेजों की जांच की गई। सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने बताया कि आयोग की मंशा के अनुसार, सभी लोगों का नाम निर्धारित साक्ष्यों के साथ मिलान करने के बाद ही मतदाता सूची में स्थान दिया जा रहा है। मतदाताओं को जन्म प्रमाणपत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, कुटुंब रजिस्टर की नकल और महिला मतदाताओं के लिए 2003 की सूची से अपने माता-पिता का नाम प्रस्तुत करने के बाद ही जोड़ा जा रहा है। इस अभियान में बड़ी संख्या में ग्रामीण मतदाता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *