केराकत तहसील सभागार में बीएलओ को प्रशिक्षण डीएम ने दिए अहम निर्देश

जौनपुर (उत्तर प्रदेश):- तहसील केराकत जनपद जौनपुर स्थित तहसील सभागार में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में बीएलओ ईआरओ एईआरओ और सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ दिनेश चंद ने की। इस दौरान निर्वाचन प्रक्रिया को सुदृढ़ और पारदर्शी बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाता सूची से संबंधित कार्यों के लिए फॉर्म 6 फॉर्म 7 और फॉर्म 8 भरने की प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी बीएलओ सुपरवाइजर और संबंधित अधिकारी इन फॉर्मों को सही ढंग से भरने की प्रक्रिया भलीभांति सीख लें ताकि जरूरत पड़ने पर आम नागरिकों को भी सही मार्गदर्शन दिया जा सके।

उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष अभियान तिथि 18 जनवरी को अलेख्य मतदाता सूची का वाचन किया गया है। इसके साथ ही ऐसे नागरिक जो 1 जनवरी 1 अप्रैल 1 जुलाई और 1 अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं उनके फॉर्म 6 अनिवार्य रूप से भरवाए जाएं। साथ ही घोषणा पत्र भरवाने और मतदाताओं का मोबाइल नंबर दर्ज करने के भी निर्देश दिए गए।

डीएम ने ईआरओ और एईआरओ को निर्देशित किया कि वे बीएलओ और सुपरवाइजरों को फॉर्म अपलोड करने की प्रक्रिया में पूरा सहयोग प्रदान करें ताकि किसी भी स्तर पर कार्य में बाधा न आए। उन्होंने बूथ स्तर पर इंटरनेट सुविधा फॉर्म की प्राप्ति और बूथों की संख्या सहित अन्य व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी केराकत शैलेंद्र कुमार तहसीलदार अजीत कुमार नायब तहसीलदार हुसैन अहमद प्रमोद कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। डीएम ने मुफ्तीगंज की बीडीओ अस्मिता सेन सहित अन्य कर्मचारियों से फॉर्म 6 7 और 8 की प्राप्ति और व्यवस्थाओं की जानकारी भी प्राप्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *