बहुजन समाज पार्टी में संगठन विस्तार की नई पहल

जौनपुर (उत्तर प्रदेश):- उत्तर प्रदेश की राजनीति में बहुजन समाज पार्टी ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। 28 जनवरी 2026 ई को जनपद जौनपुर की विधानसभा केराकत से जुड़ा एक अहम निर्णय सामने आया। निजी ग्राम रामदेवपुर थाना चंदवक तहसील केराकत जनपद जौनपुर के निवासी सुरेश कुमार पांडे ज्योतिषी को बहुजन समाज पार्टी में विधानसभा केराकत के अंतर्गत ब्राह्मण समाज का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। यह नियुक्ति पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय बहन कुमारी मायावती के निर्देश पर की गई।

 

इस अवसर पर सिद्धार्थ होटल पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तथा वाराणसी मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी आदरणीय भीम राजभर साहब ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय डॉक्टर विजय प्रताप साहब रहे। विधानसभा केराकत के अध्यक्ष एडवोकेट संजय कुमार गौतम की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और अधिक गरिमा प्रदान की।

 

इस कार्यक्रम में मीडिया प्रभारी तथा पूर्व सदस्य विधानसभा परिषद के रूप में सक्रिय रहे रामचंद्र गौतम जी ने संगठनात्मक मजबूती पर अपने विचार रखे। इसके साथ ही मुख्य मंडल प्रभारी जिला अध्यक्ष संग्राम गौतम जी वाराणसी मिर्जापुर मंडल से विनोद बागड़ी साहब तथा डॉक्टर विनोद जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसी मंच से प्रभारी प्रत्याशी की घोषणा भी की गई जिससे कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल दिखाई दिया।

सुरेश कुमार पांडे ज्योतिषी की नियुक्ति को ब्राह्मण समाज के बीच पार्टी की पकड़ मजबूत करने के रूप में देखा जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं का मानना है कि यह निर्णय सामाजिक समरसता और संगठन विस्तार को नई गति देगा। कार्यक्रम के अंत में जय भीम के नारों के साथ बहुजन समाज पार्टी जिंदाबाद के उद्घोष ने पूरे वातावरण को जोश और ऊर्जा से भर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *