V for Vijay : वेलाचेरी में विजय की दावेदारी: 2026 के चुनावों में टीवीके प्रमुख की चेन्नई सीट पर नजर

V for Vijay तमिलनाडु:- तमिलनाडु में 2026 के विधानसभा चुनावों के लिए टीवीके (तमिलगा वेट्री कझगम) प्रमुख विजय ने वेलाचेरी सीट पर अपनी दावेदारी पेश की है। यह सीट चेन्नई में स्थित है और विजय के घर पनायूर से मात्र कुछ किलोमीटर दूर है। सूत्रों के अनुसार विजय ने इस सीट को अपने चुनाव अभियान के लिए चुना है क्योंकि यह उनके लिए एक रणनीतिक और विन्नेबल सीट है।

विजय ने हाल ही में महाबलीपुरम में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि टीवीके 2026 के चुनावों में अकेले लड़ने के लिए तैयार है और डीएमके और एआईएडीएमके को हराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, “हम इस चुनाव को एक लोकतांत्रिक लड़ाई के रूप में देख रहे है न कि एक साधारण चुनाव के रूप में” विजय की इस दावेदारी को कई राजनीतिक विश्लेषकों ने एक महत्वपूर्ण कदम माना है क्योंकि यह सीट चेन्नई में स्थित है और यहां से जीतने से टीवीके को राज्यव्यापी पहचान मिल सकती है। वेलाचेरी सीट पर युवा मतदाताओं की संख्या अधिक है जो विजय के लिए एक बड़ा अवसर हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *