नई दिल्ली :- रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रुप डी लेवल 1 भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत देशभर में कुल 22195 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आवेदन की प्रक्रिया 31 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी 02 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इसमें केवल दसवीं पास उम्मीदवार भी आवेदन के पात्र हैं। ऐसे में उन लाखों युवाओं के लिए यह सुनहरा मौका है जो कम शैक्षणिक योग्यता के बावजूद स्थायी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं। रेलवे ग्रुप डी के अंतर्गत विभिन्न पदों पर भर्तियां की जाएंगी जिनमें ट्रैक मेंटेनर प्वाइंट्समैन हेल्पर और अन्य तकनीकी व गैर तकनीकी पद शामिल हैं।
रेलवे ग्रुप डी भर्ती को देश की सबसे बड़ी भर्तियों में गिना जाता है। हर साल लाखों अभ्यर्थी इसमें भाग लेते हैं। इस बार भी आवेदन संख्या काफी अधिक रहने की उम्मीद है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले पूरी अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें ताकि आयु सीमा शारीरिक दक्षता चयन प्रक्रिया और अन्य शर्तों की सही जानकारी मिल सके।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह सरल रखी गई है। अभ्यर्थी निर्धारित वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर आवेदन पूरा कर सकते हैं। समय रहते आवेदन करना जरूरी है क्योंकि अंतिम तिथि के बाद किसी भी प्रकार का फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।
रेलवे में नौकरी न केवल स्थायित्व देती है बल्कि बेहतर वेतन सामाजिक सम्मान और भविष्य की सुरक्षा भी प्रदान करती है। यही कारण है कि रेलवे ग्रुप डी भर्ती युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय रहती है। अगर आप भी रेलवे में नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं तो यह मौका हाथ से न जाने दें और समय रहते आवेदन जरूर करें।