Waste pickers : भारत में कचरा उठाने वालों में से 84.5% एससी, एसटी और ओबीसी समुदायों से हैं

Waste pickers नई दिल्ली:- भारत सरकार ने हाल ही में देश भर में कचरा उठाने वालों की गणना के आंकड़े जारी किए हैं जिसमें बताया गया है कि अब तक प्रोफाइल किए गए 1.52 लाख कचरा उठाने वालों में से 84.5% एससी, एसटी और ओबीसी समुदायों से हैं। यह आंकड़े सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा लोकसभा में प्रस्तुत किए गए हैं इन आंकड़ों के अनुसार, प्रोफाइल किए गए कचरा उठाने वालों में से 60.3% एससी समुदाय से, 13.7% ओबीसी समुदाय से और 10.5% एसटी समुदाय से हैं। वहीं, 10.7% कचरा उठाने वाले सामान्य वर्ग से हैं। दिल्ली और गोवा जैसे कुछ राज्यों में सामान्य वर्ग के कचरा उठाने वालों की संख्या अधिक है।

कचरा उठाने वालों की गणना नामास्टे (NAMASTE) योजना के तहत की जा रही है, जिसका उद्देश्य इन श्रमिकों को औपचारिक रूप से मान्यता देना और उन्हें सुरक्षा उपकरण प्रदान करना है। इस योजना के तहत अब तक 1.52 लाख कचरा उठाने वालों को किया गया है जिनमें से 48.7% महिलाएं और 51.3% पुरुष है कचरा उठाने वाले श्रमिकों की स्थिति में सुधार के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं जिनमें उन्हें सुरक्षा उपकरण प्रदान करना, स्वास्थ्य बीमा और अन्य सामाजिक सुरक्षा लाभ प्रदान करना शामिल है। हालांकि अभी भी कई चुनौतियां हैं जिनका सामना कचरा उठाने वाले श्रमिकों को करना पड़ता है जैसे कि कम मजदूरी, असुरक्षित काम की स्थिति और सामाजिक बहिष्कार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *