Stock markets decline मुंबई:- शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार में गिरावट देखी गई जिससे तीन दिन की बढ़त का सिलसिला थम गया। वैश्विक बाजारों में कमजोर रुझान के बीच निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई है।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 278.72 अंक गिरकर 83,538.97 पर आ गया, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला निफ्टी 94.15 अंक गिरकर 25,681.85 पर आ गया सेंसेक्स के शेयरों में इंटरग्लोब एविएशन, भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, टाटा स्टील और भारती एयरटेल में गिरावट देखी गई। वहीं, हिंदुस्तान यूनिलीवर, ट्रेंट, एनटीपीसी, इंफोसिस, टीसीएस और एसबीआई में बढ़त दर्ज की गई।
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी 3% से अधिक गिर गया, जबकि जापान का निक्केई 225, शंघाई का एसएसई कंपोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स भी गिरावट में थे। अमेरिकी बाजार बुधवार को ज्यादातर गिरावट में बंद हुए, जिसमें नैस्डैक कंपोजिट 1.51% गिरा और एसएंडपी 500 0.51% गिरा विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को 29.79 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 249.54 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे ।