Bad day : वाशिंगटन पोस्ट में छंटनी: शशी थरूर के बेटे ईशान सहित कई पत्रकारों ने जताया दुख

Bad day वाशिंगटन:- वाशिंगटन पोस्ट में बड़े पैमाने पर छंटनी हुई है जिसमें शशी थरूर के बेटे ईशान थरूर सहित 300 से अधिक पत्रकारों की नौकरी गई है। ईशान ने सोशल मीडिया पर लिखा, “मैं आज वाशिंगटन पोस्ट से निकाला गया हूं साथ ही अधिकांश अंतरराष्ट्रीय स्टाफ और कई अन्य अद्भुत सहयोगियों के साथ। मैं हमारे न्यूज़रूम के लिए दुखी हूं और विशेष रूप से उन बेजोड़ पत्रकारों के लिए जो पोस्ट के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काम कर रहे हैं।

ईशान ने एक अन्य पोस्ट में लिखा, “एक खराब दिन” और एक खाली न्यूज़रूम की तस्वीर साझा की। वाशिंगटन पोस्ट के कार्यकारी संपादक मैट मरे ने कहा कि यह निर्णय दर्दनाक लेकिन बदलते मीडिया परिदृश्य में संगठन को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक छंटनी में वाशिंगटन पोस्ट के स्पोर्ट्स डेस्क, कई विदेशी ब्यूरो और बुक्स कवरेज को बंद कर दिया गया है। इस निर्णय से पत्रकारों और मीडिया विशेषज्ञों में व्यापक चिंता है जो इसे पत्रकारिता के लिए एक बड़ा झटका मानते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *