Security Conviction : हांगकांग के पूर्व मीडिया टाइकून जिमी लाई को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत दोषी ठहराए जाने के बाद 9 फरवरी को सजा सुनाई जाएगी

Security Conviction हांगकांग:- हांगकांग के पूर्व मीडिया टाइकून जिमी लाई को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत दोषी ठहराए जाने के बाद 9 फरवरी को सजा सुनाई जाएगी। 78 वर्षीय लाई पर विदेशी ताकतों के साथ मिलीभगत और देशद्रोह के आरोप लगाए गए हैं जिनमें अधिकतम उम्रकावास की सजा हो सकती है।

लाई को दिसंबर 2025 में दोषी ठहराया गया था, जिसके बाद से उन्हें जेल में रखा गया है। उनकी गिरफ्तारी 2020 में हुई थी, जब उन्होंने हांगकांग में लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनों का समर्थन किया था। लाई के वकीलों ने उनकी सजा को कम करने के लिए कई तर्क दिए हैं जिनमें उनकी उम्र और स्वास्थ्य समस्याएं शामिल हैं लाई की सजा का मामला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ध्यान आकर्षित कर रहा है क्योंकि कई देशों ने उनकी गिरफ्तारी और दोषी ठहराए जाने की आलोचना की है। अमेरिका और ब्रिटेन ने लाई की रिहाई की मांग की है जबकि चीन ने उनकी गिरफ्तारी को उचित ठहराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *