Team Championship एशिया:- भारतीय महिला बैडमिंटन टीम को एशियन टीम चैंपियनशिप के क्वार्टरफाइनल में चीन से 0-3 से हार का सामना करना पड़ा जिससे उनकी खिताबी बचाव की उम्मीदें समाप्त हो गईं। भारत ने पिछले साल की चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था लेकिन स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधु की अनुपस्थिति में टीम को यह हार झेलनी पड़ी।
चीन के खिलाफ मैच में भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही, जब वर्ल्ड नंबर 42 तन्वी शर्मा को वर्ल्ड नंबर 10 गाओ फांग जी से 9-21, 9-21 से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद, गायत्री गोपीचंद और त्रीसा जॉली की जोड़ी ने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन वे जिया यी फैन और झांग शु जियान से 22-24, 18-21 से हार गईं। रक्षिता रामराज ने भी अच्छा प्रयास किया, लेकिन वे जू वेन जिंग से 14-21, 21-15, 17-21 से हार गईं इससे पहले भारतीय टीम ने म्यांमार को 5-0 से हराकर अपनी अभियान की शुरुआत की थी लेकिन थाईलैंड से 2-3 से हार का सामना करना पड़ा था। अब भारतीय पुरुष टीम दक्षिण कोरिया के खिलाफ क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी।