FIFA Report ऑस्ट्रेलिया:- फीफा ने अपनी नवीनतम रिपोर्ट में बताया है कि जनवरी 2026 के ट्रांसफर विंडो में 5,973 अंतरराष्ट्रीय ट्रांसफर हुए हैं जो पिछले वर्ष की तुलना में 3% अधिक है। हालांकि, इस दौरान कुल खर्च 18% कम होकर 1.95 अरब डॉलर रहा है।
पुरुष फुटबॉल में ट्रांसफर
पुरुष फुटबॉल में अंग्रेजी क्लबों ने सबसे अधिक 363 मिलियन डॉलर खर्च किए, जबकि फ्रांसीसी क्लबों ने 218 मिलियन डॉलर की कमाई की। इटली, ब्राजील, जर्मनी और फ्रांस भी शीर्ष पांच में शामिल हैं ।
महिला फुटबॉल में ट्रांसफर
महिला फुटबॉल में अंतरराष्ट्रीय ट्रांसफर पर खर्च 85% बढ़कर 10 मिलियन डॉलर से अधिक हो गया है जबकि ट्रांसफर की संख्या 6% कम होकर 420 हो गई है। अंग्रेजी महिला क्लबों ने 5 मिलियन डॉलर से अधिक खर्च किए और सबसे बड़े कमाने वाले भी बने।