T20 World Cup : ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, जोश हेजलवुड टी20 वर्ल्ड कप से बाहर

T20 World Cup ऑस्ट्रेलिया:- ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गए हैं। हेजलवुड को हैमस्ट्रिंग की समस्या है और वे इस टूर्नामेंट में नहीं खेल पाएंगे। ऑस्ट्रेलिया के चयनकर्ता टोनी डोडेमाइड ने कहा, “हम उम्मीद कर रहे थे कि हेजलवुड सुपर 8 चरण तक फिट हो जाएंगे, लेकिन अब लगता है कि उन्हें और समय चाहिए”।

हेजलवुड की अनुपस्थिति ऑस्ट्रेलिया के लिए बड़ा झटका क्योंकि वे पहले से ही पैट कमिंस की कमी से जूझ रहे हैं। कमिंस भी पीठ की समस्या के कारण टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के पास अब केवल दो फिट तेज गेंदबाज, जेवियर बार्टलेट और बेन ड्वार्शुइस, बचे हैं ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिशेल मार्श ने कहा, “हमारे पास टीम में गहराई है और हम इस चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हैं”। ऑस्ट्रेलिया का पहला मैच 11 फरवरी को आयरलैंड के खिलाफ कोलंबो में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *