Joint Statement अमेरिका:- भारत और अमेरिका ने एक अंतरिम व्यापार समझौते का ढांचा तैयार किया है जिससे दोनों देशों के बीच व्यापारिक रिश्तों को मजबूती मिलेगी। इस समझौते के तहत भारत ने अमेरिका से आने वाले लगभग सभी औद्योगिक सामानों पर टैक्स घटाने या हटाने पर सहमति दी है। इसके अलावा, कई अमेरिकी कृषि और खाद्य उत्पादों पर भी शुल्क कम किया जाएगा ।
इस समझौते के प्रमुख बिंदुओं में शामिल हैं:
– तकनीकी सहयोग: भारत और अमेरिका तकनीकी उत्पादों, जैसे जीपीयू और डेटा सेंटर हार्डवेयर में सहयोग बढ़ाएंगे।
– सप्लाई चेन: दोनों देश सप्लाई चेन को मजबूत बनाने पर काम करेंगे।
– निवेश: भारत अगले पांच साल में अमेरिका से करीब 500 अरब डॉलर के ऊर्जा उत्पाद, विमान और विमान उपकरण, कीमती धातुएं, तकनीकी सामान और कोकिंग कोल खरीदेगा।
– टैरिफ: अमेरिका ने भारत से आने वाले सामान पर टैरिफ 18 प्रतिशत करने का फैसला किया जो पहले 25 फीसदी था।
– रूल्स ऑफ ओरिजिन: समझौते में रूल्स ऑफ ओरिजिन पर सहमति बनी है जिससे यह सुनिश्चित होगा कि इस डील का फायदा सिर्फ भारत और अमेरिका को ही मिले।
– गैर टैरिफ बाधाए: भारत ने अमेरिका के मेडिकल उपकरणों से जुड़े पुराने मुद्दों को सुलझाने का भरोसा दिया है और आईसीटी उत्पादों के आयात लाइसेंस से जुड़े नियम आसान किए जाएंगे।
– सुरक्षा: अमेरिका कुछ राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े टैरिफ वापस लेगा जो पहले भारत से आने वाले विमान और विमान से जुड़े पुर्जों पर लगाए गए थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस समझौते को दोनों देशों के लिए बड़ा और सबसे बेहतरीन कदम बताया है। उन्होंने कहा कि यह समझौता आपसी सहयोग के लिए नए रास्ते खोलने का काम करेगा, जिससे व्यापार बढ़ेगा निवेश को बढ़ावा मिलेगा और दोनों देशों की कंपनियों को बाजार मिलेंगे ।