U-19 World Cup : भारत की अंडर-19 टीम को बीसीसीआई ने दी 7.5 करोड़ रुपये की इनामी राशि

U-19 World Cup नई दिल्ली:- भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुक्रवार को अंडर-19 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के लिए 7.5 करोड़ रुपये की इनामी राशि की घोषणा की है। यह टीम ने इंग्लैंड को हराकर छठी बार अंडर-19 विश्व कप का खिताब जीता है बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने कहा, “हम अपनी अंडर-19 टीम की इस शानदार जीत पर बहुत गर्व महसूस कर रहे हैं। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और इंग्लैंड को फाइनल में हराकर खिताब जीता।” उन्होंने कहा, “बीसीसीआई इस टीम को 7.5 करोड़ रुपये की इनामी राशि देगा”।

भारतीय टीम ने फाइनल में इंग्लैंड को 100 रन से हराया था। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 411 रन बनाए थे, जिसमें वैभव सूर्यवंशी ने 80 गेंदों में 175 रन बनाए थे। इंग्लैंड की टीम 311 रन पर ऑल आउट हो गई थी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा, “भारत की क्रिकेटिंग प्रतिभा चमक रही है! हमारी अंडर-19 टीम को विश्व कप जीतने पर बधाई। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है” ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *