Islamabad Blast : पेशावर में तीन गिरफ्तार, इस्लामाबाद मस्जिद हमले से जुड़े

Islamabad Blast पाकिस्तान:- पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में एक शिया मस्जिद में हुए आत्मघाती हमले के सिलसिले में पेशावर से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस हमले में कम से कम 31 लोग मारे गए थे और 169 घायल हुए थे। गिरफ्तार किए गए लोगों में आत्मघाती हमलावर के दो भाई और एक महिला शामिल है।

पुलिस ने बताया कि हमलावर की पहचान यासिर के रूप में हुई है जो पेशावर का रहने वाला था। उसने अफगानिस्तान में लगभग पांच महीने बिताए थे जहां उसने हथियारों के संचालन और आत्मघाती हमलों की ट्रेनिंग ली थी इस्लामाबाद की खदीजा अल-कुब्रा मस्जिद में शुक्रवार की नमाज के दौरान हुए इस हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने ली है। पाकिस्तान सरकार ने हमले की निंदा की है और जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *