PM Modi नई दिल्ली:- भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मलेशिया के साथ संबंधों को और मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता जताई है साथ ही आतंकवाद पर ‘कोई समझौता नहीं’ का संदेश दिया है। मोदी ने मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ द्विपक्षीय वार्ता के दौरान यह बात कही। मोदी ने कहा, “भारत और मलेशिया के बीच संबंधों को और मजबूत बनाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। हम आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एकजुट हैं और इसमें कोई समझौता नहीं करेंगे।” उन्होंने कहा कि दोनों देश आतंकवाद, चरमपंथ और कट्टरवाद के खिलाफ लड़ाई में सहयोग बढ़ाएंगे ।
मोदी ने मलेशिया के साथ व्यापार और निवेश संबंधों को बढ़ाने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत मलेशिया के साथ अपने व्यापार को 100 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखता है। मोदी ने मलेशिया के साथ रक्षा और सुरक्षा सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा की अनवर इब्राहिम ने कहा कि मलेशिया और भारत के बीच संबंधों को और मजबूत बनाने के लिए दोनों देश प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि मलेशिया भारत के साथ अपने संबंधों को और गहरा करने के लिए तैयार है।