T20 World Cup : टी20 वर्ल्ड कप 2026: हसरंगा और थीकशाना की गेंदबाजी से श्रीलंका ने आयरलैंड को 20 रन से हराया

T20 World Cup श्रीलंका:- श्रीलंका ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने पहले मैच में आयरलैंड को 20 रन से हराकर जीत के साथ शुरुआत की। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस मैच में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 163 रन बनाए, जिसके जवाब में आयरलैंड की टीम 143 रन पर ऑल आउट हो गई श्रीलंका की ओर से कमिंडु मेंडिस ने 19 गेंदों पर 44 रन और कुसल मेंडिस ने 43 गेंदों पर 56 रन की नाबाद पारी खेली। आयरलैंड की ओर से जॉर्ज डॉकलर ने 2 विकेट लिए।

जवाब में आयरलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उन्होंने 24 रन पर पहला विकेट खो दिया। हालांकि, हैरी टेक्टर (40) और रॉस एडायर (34) ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन श्रीलंका के स्पिनरों ने उन्हें रोक दिया। वानिंदु हसरंगा और महीश थीकशाना ने 3-3 विकेट लेकर आयरलैंड को 143 रन पर ऑल आउट कर दिया इस जीत के साथ श्रीलंका ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपनी पहली जीत दर्ज की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *