FPI Turns मुंबई:- भारतीय शेयर बाजार में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) की खरीदारी में फरवरी में वापसी हुई है। अमेरिकी व्यापार समझौते के बाद एक सप्ताह में एफपीआई ने ₹8,100 करोड़ का निवेश किया है जिससे बाजार में सकारात्मकता बढ़ी है। डिपॉजिटरी आंकड़ों के अनुसार 1-7 फरवरी के बीच एफपीआई ने भारतीय शेयर बाजार में ₹8,100 करोड़ का निवेश किया है जिसमें से ₹7,300 करोड़ का निवेश शेयर बाजार में और ₹800 करोड़ का निवेश डेट बाजार में हुआ है।
यह निवेश अमेरिकी व्यापार समझौते के बाद हुआ है जिससे निवेशकों का विश्वास बढ़ा है एफपीआई की खरीदारी में वापसी से भारतीय शेयर बाजार में सकारात्मकता बढ़ी है। सेंसेक्स और निफ्टी में भी बढ़त देखी गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि एफपीआई की खरीदारी में वापसी से बाजार में तरलता बढ़ेगी और शेयर बाजार में और अधिक निवेश होग।