Alliance त्रिपुरा:- त्रिपुरा में भाजपा और टीआईपीआरए मोथा के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है जिससे आगामी त्रिपुरा ट्राइबल एरियाज ऑटोनॉमस डिस्ट्रिक्ट काउंसिल (टीटीएएडीसी) चुनावों से पहले गठबंधन पर संकट के बादल छा गए हैं। टीआईपीआरए मोथा ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि वह त्रिपुरा ट्राइबल एरियाज ऑटोनॉमस डिस्ट्रिक्ट काउंसिल में जमीन के मुद्दे पर समझौते को लागू नहीं कर रही है ।
टीआईपीआरए मोथा के प्रमुख प्रद्योत किशोर माणिक्य देबबर्मा ने कहा कि उनकी पार्टी त्रिपुरा के मूल निवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष कर रही है, लेकिन भाजपा सरकार उनकी मांगों को नजरअंदाज कर रही है। उन्होंने कहा कि टीआईपीआरए मोथा त्रिपुरा में रोमन स्क्रिप्ट में कोकबोरोक भाषा को बढ़ावा देने की मांग कर रही है लेकिन भाजपा सरकार इसका विरोध कर रही है भाजपा ने टीआईपीआरए मोथा के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वह त्रिपुरा के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और टीआईपीआरए मोथा के साथ गठबंधन को मजबूत करने के लिए काम कर रही है। भाजपा के राज्य सचिव बिपिन देबबर्मा ने कहा कि टीआईपीआरए मोथा की मांगें अव्यावहारिक हैं और त्रिपुरा के विकास में बाधा डाल सकती हैं।