5th Amendment अमेरिका:- अमेरिकी कांग्रेस की ओवरसाइट कमेटी के सामने पेश हुईं जेफरी एपस्टीन की सहयोगी घिसलेन मैक्सवेल ने पांचवें संशोधन का हवाला देकर सवालों का जवाब देने से इनकार कर दिया। मैक्सवेल, जो वर्तमान में टेक्सास की एक जेल में 20 साल की सजा काट रही हैं ने अपने वकील के माध्यम से कहा कि वे अपने खिलाफ चल रहे हैबियस कॉर्पस पिटीशन के कारण सवालों का जवाब नहीं देंगी।
पांचवां संशोधन क्या है?
अमेरिकी संविधान का पांचवां संशोधन व्यक्तियों को आत्म-दोषारोपण से बचाता है। यह संशोधन व्यक्तियों को अपने खिलाफ गवाही देने से रोकता है जिससे वे अपने अपराध को स्वीकार करने से बच सकते हैं।
मैक्सवेल के वकील का बयान
मैक्सवेल के वकील डेविड ऑस्कर मार्कस ने कहा कि उनकी क्लाइंट को डर है कि उनके जवाबों का उपयोग उनके खिलाफ किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मैक्सवेल केवल तभी सवालों का जवाब देंगी जब उन्हें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से क्षमा मिलेगी ।
कांग्रेस की प्रतिक्रिया
ओवरसाइट कमेटी के अध्यक्ष जेम्स कॉमर ने मैक्सवेल के फैसले को निराशाजनक बताया। उन्होंने कहा कि समिति एपस्टीन के अपराधों और संभावित सह-षड्यंत्रकारियों के बारे में सवाल पूछना चाहती थी।