MHA Guidelines : वंदे मातरम के सभी छह पद होंगे राष्ट्रगान से पहले, गृह मंत्रालय की नई गाइडलाइन

MHA Guidelines दिल्ली:- गृह मंत्रालय ने वंदे मातरम के लिए नई गाइडलाइन जारी की है जिसमें कहा गया है कि जब भी राष्ट्रगान और वंदे मातरम एक साथ बजाए जाएंगे तो पहले वंदे मातरम के सभी छह पद गाए जाएंगे। यह गाइडलइन 28 जनवरी को जारी की गई थी और इसमें कहा गया है कि वंदे मातरम का आधिकारिक संस्करण 3 मिनट 10 सेकंड का होगा नई गाइडलाइन के अनुसार वंदे मातरम को निम्नलिखित अवसरों पर बजाया जाएगा:

– राष्ट्रध्वज फहराने के अवसर पर

– राष्ट्रपति के आगमन और प्रस्थान के अवसर पर

– राज्यपालों के भाषणों के अवसर पर

– नागरिक सम्मान समारोहों में

– स्कूलों में सुबह की सभा में

गाइडलाइन में यह भी कहा गया है कि जब वंदे मातरम बजाया जाए तो उपस्थित लोगों को खड़े होकर सम्मान देना चाहिए। हालांकि यह नियम सिनेमा हॉल में लागू नहीं होगा यह गाइडलाइन वंदे मातरम के 150वें वर्ष के अवसर पर जारी की गई है और इसका उद्देश्य राष्ट्रगान और वंदे मातरम के प्रति सम्मान बढ़ाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *