Trade deal दिल्ली:- कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अमेरिका के साथ भारत के व्यापार समझौते पर चिंता जताते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को एक महत्वपूर्ण संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि अगर भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बातचीत होती है तो हमें बराबरी का व्यवहार करना होगा।
राहुल गांधी ने लोकसभा में बोलते हुए कहा, “हमसे बराबरी का व्यवहार करें, हम आपके सेवक नहीं हैं।” उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत की ऊर्जा सुरक्षा और किसानों की सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है। उन्होंने ट्रंप को समझाया कि अगर अमेरिका अपने डॉलर की सुरक्षा चाहता है, तो भारत का डेटा उसके लिए सबसे बड़ा संपत्ति है राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार ने भारत के हितों को बेच दिया है और अमेरिका के सामने घुटने टेक दिए हैं। उन्होंने कहा, “आपने भारत को बेच दिया है क्या आपको शर्म नहीं आती?” उन्होंने कहा कि भारत की आबादी उसकी सबसे बड़ी ताकत न कि बोझ।
केंद्र सरकार की प्रतिक्रिया
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “कोई भी भारत को छू या बेच नहीं सकता।” उन्होंने राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि वे देश को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।
राहुल गांधी के तीन संदेश
1. डेटा सुरक्षा: राहुल गांधी ने कहा कि भारत का डेटा उसकी सबसे बड़ी ताकत है और अमेरिका को इसके लिए बराबरी का व्यवहार करना होगा।
2. ऊर्जा सुरक्षा: उन्होंने कहा कि भारत अपनी ऊर्जा सुरक्षा की रक्षा करेगा और अमेरिका को इसके लिए दबाव नहीं डालना चाहिए।
3. किसानों की सुरक्षा: राहुल गांधी ने कहा कि भारत अपने किसानों की सुरक्षा करेगा और अमेरिका को इसके लिए समझौता नहीं करना चाहिए।