Bangladesh Elections बांग्लादेश:- बांग्लादेश में आगामी आम चुनावों के लिए 50% से अधिक मतदान केंद्रों को “जोखिम” माना गया है और अधिकांश स्थानों पर सीसीटीवी लगाए गए हैं। चुनाव आयोग के अधिकारियों ने बताया कि 90% मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और कई पुलिसकर्मी बाडी कैमरे पहनकर तैनात रहेंगे चुनाव आयोग के सुरक्षा प्रणाली के अनुसार, जोखिम के आधार पर सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। चुनाव आयुक्त अबुल फजल मोहम्मद सनाउल्लाह ने कहा, “स्थानीय संवेदनशीलता के आधार पर सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है”। उन्होंने बताया कि चुनाव में कानून प्रवर्तन एजेंसियों की सबसे बड़ी तैनाती होगी और तकनीक का सबसे अधिक उपयोग किया जाएगा।
पुलिस ने बताया कि उन्होंने जोखिम वाले मतदान केंद्रों की सूची चुनाव आयोग को सौंपी जिसमें ढाका के 2,131 मतदान केंद्रों में से 1,614 को जोखिम माना गया है। हालांकि, सेना ने एक प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि उन्होंने ढाका शहर में केवल दो मतदान केंद्रों को “जोखिम” माना है चुनाव आयोग ने बताया कि मतदान 299 निर्वाचन क्षेत्रों में होगा और शेरपुर-3 में एक उम्मीदवार की मृत्यु के कारण मतदान स्थगित कर दिया गया है। चुनाव आयुक्त ने कहा कि वे कानून प्रवर्तन एजेंसियों से मतदान के दौरान और बाद में शांतिपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करने की उम्मीद करते हैं।