CBSE Group A B C Exam :- CBSE Group A B C विभिन्न पदों की परीक्षा की आधिकारिक आंसर की और ऑब्जेक्शन नोटिस जारी कर दिया गया है। जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी वे अब अपनी उत्तर कुंजी चेक कर सकते हैं और यदि किसी प्रश्न को लेकर आपत्ति है तो निर्धारित प्रक्रिया के तहत दर्ज करा सकते हैं।
आधिकारिक सूचना के अनुसार ऑब्जेक्शन लिंक 12 फरवरी 2026 को एक्टिव होगा। अभ्यर्थी तय समय सीमा के भीतर ही अपनी आपत्ति दर्ज कर सकेंगे। प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 1100 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पहले अपनी रिस्पॉन्स शीट और आंसर की का सावधानीपूर्वक मिलान कर लें। यदि किसी उत्तर पर ठोस प्रमाण उपलब्ध हो तभी आपत्ति दर्ज करें। निर्धारित समय सीमा के बाद किसी भी प्रकार की आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।
आंसर की और ऑब्जेक्शन से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।