MPESB PSTST 2025 :- मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की ओर से आयोजित प्राइमरी टीचर सेलेक्शन टेस्ट 2025 को लेकर अभ्यर्थियों के लिए अहम सूचना जारी की गई है। PSTST 2025 में क्वालिफिकेशन अपडेट का विकल्प एक बार फिर से ओपन कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों से पहले आवेदन के दौरान योग्यता संबंधी जानकारी भरने में त्रुटि रह गई थी या अपडेट की आवश्यकता थी वे अब निर्धारित तिथि तक संशोधन कर सकते हैं।
इस सुविधा का लाभ उठाने की अंतिम तिथि 11 फरवरी 2026 तय की गई है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय का इंतजार न करें और समय रहते अपनी योग्यता संबंधी जानकारी अपडेट कर लें।
विशेष रूप से जिन अभ्यर्थियों के पास D El Ed स्पेशल एजुकेशन की डिग्री है उन्हें क्वालिफिकेशन अपडेट करते समय YES का चयन करना होगा। वहीं जिन उम्मीदवारों के पास यह डिग्री उपलब्ध नहीं है उन्हें स्पष्ट रूप से NO का चयन करना जरूरी है। गलत जानकारी भरने पर भविष्य में आवेदन निरस्त होने की संभावना भी बन सकती है इसलिए सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़कर ही प्रक्रिया पूरी करें।
MPESB की ओर से यह कदम अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है ताकि योग्य उम्मीदवारों को किसी प्रकार की प्रशासनिक बाधा का सामना न करना पड़े।अपडेट करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक लिंक पर जाकर लॉगिन करें और निर्धारित प्रक्रिया का पालन करें।